GATE 2026 परीक्षा का आयोजन इस बार IIT गुवाहाटी द्वारा किया जा रहा है, जिसकी परीक्षा तिथि 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू होगी और बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2025 है। यह परीक्षा इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और साइंस फील्ड में M.Tech प्रवेश और PSU नौकरियों के लिए एक प्रमुख द्वार है।

GATE 2026 HIGHLIGHTS
Particulars | Details |
---|---|
Exam Name | GATE 2026 (Graduate Aptitude Test in Engineering) |
Conducting Body | IIT Guwahati |
Organizing Website | https://gate2026.iitg.ac.in |
Exam Mode | Online (Computer Based Test – CBT) |
Total Papers | 29 Subjects |
Eligibility | UG Degree (Final Year or Completed) |
Application Start Date | 25 August 2025 |
Last Date to Apply (Without Late Fee) | 25 September 2025 |
Extended Deadline (With Late Fee) | 6 October 2025 |
Exam Dates | 7th, 8th, 14th & 15th February 2026 |
Result Announcement (Expected) | March 2026 |
Application Fee (General/OBC) | ₹1800 (without late fee), ₹2300 (with late fee) |
Application Fee (SC/ST/Female/PwD) | ₹900 (without late fee), ₹1400 (with late fee) |
Official Helpdesk Email | helpdesk.gate@iitg.ac.in |
Exam Duration | 3 Hours |
Score Validity | 3 Years |
Purpose | PG Admissions, PSU Jobs, Scholarships |
GATE 2026: आवेदन तिथि, पात्रता, फीस, एग्जाम डेट, सिलेबस और पूरी जानकारी
GATE 2026 (Graduate Aptitude Test in Engineering) उन छात्रों के लिए सबसे बड़ी परीक्षा है जो इंजीनियरिंग या साइंस फील्ड में उच्च शिक्षा या सरकारी क्षेत्र की नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं। इस साल GATE 2026 का आयोजन IIT Guwahati द्वारा किया जा रहा है, और सभी महत्वपूर्ण तिथियाँ आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जा चुकी हैं।
अगर आप PSU जॉब्स, M.Tech, या रिसर्च फील्ड में जाना चाहते हैं, तो यह परीक्षा आपके करियर की दिशा तय कर सकती है। इस पोस्ट में हम विस्तार से बताएंगे GATE 2026 की आवेदन तिथि, पात्रता, फीस, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और अन्य सभी जरूरी जानकारियाँ।
GATE 2026 क्या है?
GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर और साइंस विषयों के छात्रों की योग्यता जांचने के लिए आयोजित की जाती है। इसका स्कोर विभिन्न IITs, NITs, IIITs और अन्य संस्थानों में एडमिशन के साथ-साथ PSU कंपनियों (जैसे ONGC, BHEL, IOCL आदि) में भर्ती के लिए भी मान्य होता है।
GATE 2026 का आयोजन कौन कर रहा है?
इस बार GATE 2026 का आयोजन Indian Institute of Technology (IIT), Guwahati द्वारा किया जाएगा। IIT Guwahati GATE परीक्षा के आयोजन में पहले भी शामिल रहा है और इसकी प्रोसेस पारदर्शी व प्रोफेशनल मानी जाती है।
GATE 2026 की महत्वपूर्ण तिथियाँ
क्रम | गतिविधि | दिन | तारीख |
---|---|---|---|
1 | आवेदन शुरू | सोमवार | 25 अगस्त 2025 |
2 | बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि | गुरुवार | 25 सितंबर 2025 |
3 | विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि | सोमवार | 6 अक्टूबर 2025 |
4 | परीक्षा तिथियाँ | शनिवार/रविवार | 7, 8, 14, 15 फरवरी 2026 |
नोट: तिथियां बदल सकती हैं, कृपया नियमित रूप से official website विजिट करते रहें।
कौन दे सकता है GATE 2026? (पात्रता मानदंड)
- उम्मीदवारों के पास BE/B.Tech/B.Arch/B.Sc/BCA/B.Pharma या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
- छात्र अपने अंतिम वर्ष में हैं, तब भी आवेदन कर सकते हैं।
- किसी भी उम्र के छात्र GATE के लिए आवेदन कर सकते हैं (कोई आयु सीमा नहीं)।
- विदेशी नागरिक भी कुछ शर्तों पर आवेदन कर सकते हैं।
कितने विषयों में होगी परीक्षा?
GATE 2026 परीक्षा 29 विषयों (papers) में आयोजित की जाएगी। आप एक या दो पेपर चुन सकते हैं (कुछ निर्धारित संयोजनों के अनुसार)। सभी पेपर्स की विस्तृत सूची और सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आवेदन शुल्क (संभावित)
श्रेणी | बिना लेट फीस | लेट फीस के साथ |
---|---|---|
General/OBC | ₹1800 | ₹2300 |
SC/ST/PwD/Female | ₹900 | ₹1400 |
फीस ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार की जाएगी। लेट फीस लगने से बचने के लिए समय पर आवेदन करें।
GATE Exam Pattern 2026
- परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित (CBT)
- समय: 3 घंटे
- प्रश्नों की संख्या: लगभग 65
- कुल अंक: 100
- प्रश्न प्रकार: MCQ, MSQ, NAT
- नकारात्मक अंकन: केवल MCQ में होगा
सभी पेपर्स में 15 अंक का General Aptitude सेक्शन अनिवार्य होता है।
GATE 2026 Syllabus
हर विषय (paper) का सिलेबस अलग होता है। सभी उम्मीदवारों को General Aptitude की तैयारी करनी होती है। सिलेबस में गणित, कोर सब्जेक्ट्स, लॉजिकल रीजनिंग, डेटा इंटरप्रिटेशन जैसे विषय शामिल होते हैं।
सिलेबस कहां से डाउनलोड करें?
https://gate2026.iitg.ac.in से विषयवार सिलेबस की PDF फॉर्म में डाउनलोड कर सकते हैं।
GATE स्कोर के फायदे
- IITs/NITs/IIITs में M.Tech, ME, MS, Ph.D. जैसे कोर्सों में एडमिशन।
- PSU कंपनियों में नौकरी का अवसर – BHEL, NTPC, ONGC, IOCL, GAIL, HPCL आदि।
- रिसर्च स्कॉलरशिप और स्टाइपेंड (₹12,400 प्रति माह तक)।
- विदेशों में एडमिशन के लिए स्कोर वैलिड (जैसे – NTU Singapore, RWTH Aachen)।
- करियर ग्रोथ और सैलरी में बढ़ोतरी की संभावना।
Gate 2026 Exam Centre
GATE 2026 भारत के लगभग सभी प्रमुख शहरों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जाएगी। केंद्र का चयन आवेदन के समय करना होगा। एक बार चयन करने के बाद केंद्र बदलना मुश्किल हो सकता है।
How To Registration GATE 2026 – आवेदन प्रक्रिया (स्टेप बाय स्टेप गाइड)
- सबसे पहले https://gate2026.iitg.ac.in के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें, जो इस प्रकार दिखेगा –
- अब GATE Online Application Portal (GOAPS) पर रजिस्ट्रेशन करें।
- नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल व अन्य जरूरी जानकारी भरें।
- फोटो, सिग्नेचर, कैटेगरी सर्टिफिकेट आदि स्कैन करके अपलोड करें।
- फीस का भुगतान ऑनलाइन करें (Debit Card, UPI, Net Banking आदि से)।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
रिवाइज / करेक्शन विंडो
यदि आपने आवेदन में कोई गलती की है, तो correction window भी खुलेगी जिसमें आप निम्नलिखित बदलाव कर सकते हैं:
- फोटो/सिग्नेचर
- पेपर चेंज
- परीक्षा केंद्र चेंज
- नाम की स्पेलिंग
- जन्मतिथि
- आदि
Correction विंडो की तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी।
GATE 2026 Contact Details – संपर्क जानकारी
- ऑफिशियल वेबसाइट: https://gate2026.iitg.ac.in
- ईमेल: helpdesk.gate@iitg.ac.in
- फोन: +91 361 258 6500
- ऑफिस: GATE-JAM Office, IIT Guwahati
जरूरी टिप्स और सलाह
- आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
- आवेदन में किसी भी गलती से बचें, वरना फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
- सिलेबस को डिवाइड करके रोजाना तैयारी करें।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें।
- समय पर मॉक टेस्ट देना शुरू करें।
निष्कर्ष (Conclusion)
GATE 2026 परीक्षा सिर्फ एक एग्जाम नहीं है, बल्कि आपके करियर का सबसे अहम पड़ाव हो सकता है। IIT Guwahati द्वारा आयोजित इस परीक्षा में भाग लेकर आप न सिर्फ प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई कर सकते हैं, बल्कि बड़े-बड़े सरकारी विभागों और कंपनियों में जॉब पाने का सपना भी पूरा कर सकते हैं।
अगर आपने अब तक GATE की तैयारी शुरू नहीं की है, तो यही सही समय है। आज ही सिलेबस डाउनलोड करें, एक स्मार्ट स्टडी प्लान बनाएं और खुद को GATE 2026 के लिए पूरी तरह से तैयार करें।
GATE 2026 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
1. GATE 2026 का आयोजन कौन कर रहा है?
GATE 2026 का आयोजन IIT Guwahati द्वारा किया जा रहा है। यह संस्था भारत के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में से एक है और पहले भी कई बार GATE परीक्षा का आयोजन कर चुकी है।
2. GATE 2026 Registration Start Date ?
GATE 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और 25 सितंबर 2025 तक बिना विलंब शुल्क के भरे जा सकते हैं।
3. क्या GATE 2026 परीक्षा में कोई आयु सीमा है?
नहीं, GATE परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है। कोई भी योग्य उम्मीदवार, चाहे किसी भी उम्र का हो, परीक्षा में शामिल हो सकता है।
4. क्या GATE 2026 में दो पेपर दे सकते हैं?
हाँ, कुछ विषय संयोजनों के अंतर्गत उम्मीदवार एक साथ दो पेपर चुन सकते हैं। लेकिन यह केवल निर्धारित पेयरिंग के अनुसार ही मान्य होगा।
5. GATE स्कोर कितने वर्षों तक वैध रहता है?
GATE स्कोर कार्ड परीक्षा के परिणाम के दिनांक से 3 वर्षों तक वैध होता है। इसे PG प्रवेश या PSU भर्ती में प्रयोग किया जा सकता है।
6. GATE 2026 का सिलेबस कहां से डाउनलोड करें?
आप विषयवार सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट https://gate2026.iitg.ac.in से PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
7. क्या GATE 2026 केवल इंजीनियरिंग छात्रों के लिए है?
नहीं, अब GATE परीक्षा में साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स व अन्य इंटरडिसिप्लिनरी विषयों के भी कई विकल्प उपलब्ध हैं। जो छात्र इन क्षेत्रों से ग्रेजुएट हैं, वे भी पात्र हो सकते हैं।
Some Important Links
Registration 👉 | Click to Registration (Active on 25 August) |
Log In | Click to Login (Active Soon) |
Syllabus & Pattern | Click to Check |
Official Website | Visit Official Website |
Join Us | WhatsApp Channel |
जानकारी अच्छी लगी तो दोस्तों के साथ शेयर करें एवं अपना सवाल कमेंट बॉक्स में पूछे।

🧑🏫 नेसार सर – BSEB Career के संस्थापक (Founder & Content Expert)
नेसार सर एक अनुभवी, मेहनती और Visionary Blogger हैं, जो BSEB Career के Founder और Main Content Creator हैं।
उनका Vision बिल्कुल साफ है – “हर Student और Youth को सटीक, भरोसेमंद और समय पर जानकारी देना ताकि वे अपने Career से जुड़े हर जरूरी फैसले सोच-समझ कर ले सकें।”