WhatsApp Join WhatsApp
           Join Now
Telegram Join Telegram
Join Now
BSEB 11th Admission Required Documents 2026

BSEB 11th Admission Required Documents 2026 – 11वीं में स्कूल में एडमिशन लेते समय ये 10 दस्तावेज लगेगा @ofssbihar.net

BSEB 11th Admission Required Documents 2026: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी को एक और नए आर्टिकल में अगर आपने 10वीं पास कर ली है और अब 11वीं (इंटरमीडिएट) में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो Bihar School Examination Board द्वारा चलाए जाने वाले OFSS Bihar पोर्टल के माध्यम से एडमिशन लेना होगा।

इस पोस्ट में हम आपको BSEB 11th Admission 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देंगे, खासकर Required Documents, Admission Process और जरूरी निर्देशों के बारे में।

BSEB 11th Admission Required Documents 2026

BSEB 11th Admission Required Documents 2026 – Overview 

पोर्टल का नामOFSS Bihar (Online Facilitation System For Students)
एडमिशन क्लासइंटरमीडिएट (11वीं कक्षा)
बोर्डबिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना (BSEB, Patna)
ऑफिशियल वेबसाइटwww.ofssbihar.net
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि
  • Soon 🔜
नामांकन की प्रक्रियाचयनित स्कूल/कॉलेज में ऑफलाइन

BSEB 11th Admission Required Documents 2026

जब आपका नाम मेरिट लिस्ट में आ जाता है, तब आपको अपने चयनित स्कूल या कॉलेज में जाकर एडमिशन लेना होता है। इस दौरान आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ (Documents) की आवश्यकता होगी

जरूरी दस्तावेज़ों की सूची:

  • 10वीं कक्षा का मार्कशीट (Marksheet)
  • 10वीं का एडमिट कार्ड (Admit Card)
  • स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (School Leaving Certificate – SLC/TC)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Recent Passport Size Photos)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate – यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • OFSS Application Form (Print Out)
  • Intimation Letter (OFSS से डाउनलोड किया गया)
  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)

ध्यान रखें कि सभी दस्तावेज़ की Original + Photocopy दोनों साथ लेकर जाएं।

BSEB 11th Admission Process 2026

BSEB 11वीं में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन आवेदन और ऑफलाइन नामांकन पर आधारित होती है।

Step-by-Step Process

  • सबसे पहले छात्र OFSS Bihar पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करते हैं।
  • इसके बाद Bihar School Examination Board द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।
  • मेरिट लिस्ट में नाम आने पर Intimation Letter डाउनलोड करें।
  • अब चयनित स्कूल/कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराएं।
  • एडमिशन फीस जमा करें।
  • आपका नामांकन (Admission) पूरा हो जाएगा।

मेरिट लिस्ट और एडमिशन डेट

अभी तक BSEB द्वारा मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही OFSS Bihar पोर्टल पर मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।

महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions)

  • सभी डॉक्यूमेंट सही और अपडेटेड होने चाहिए।
  • गलत जानकारी देने पर एडमिशन रद्द किया जा सकता है।
  • समय पर चयनित स्कूल में जाकर एडमिशन जरूर लें।
  • एक से अधिक मेरिट लिस्ट (1st, 2nd, 3rd) जारी हो सकती हैं, इसलिए अपडेट देखते रहें।

Bihar Board 11th Admission Slide Up Process क्या होता है 

आप आपको पहली मेरिट लिस्ट में पसंद का स्कूल नहीं मिला तो आप सभी Slide Up का उपयोग कर सकते हैं

Slide Up का मतलब 

  • यदि आप सभी फॉर्म भरते समय 10 स्कूल का विकल्प दिए हैं तो और आपको मेरिट लिस्ट में पांचवें नंबर का स्कूल मिला
  • तो आप सभी Slide Up का विकल्प चुन सकते हैं ताकि अगले मेरिट लिस्ट में उससे ऊपर के स्कूल (1 से 4 ) मिल सके

निष्कर्ष (Conclusion)

BSEB 11th Admission 2026 एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें सही समय पर आवेदन और डॉक्यूमेंट तैयार रखना बहुत जरूरी है। अगर आप पहले से सभी Required Documents तैयार रखते हैं, तो आपका एडमिशन बिना किसी परेशानी के आसानी से हो जाएगा अगर आप OFSS Bihar के माध्यम से इंटर में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए सभी स्टेप्स और डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से फॉलो करें यह लेख अगर आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें

Some Important Links

Download 11th Admission Required documentsClick Here 
Download Merit List Click Here 
Official Website Click Here 
WhatsApp Join Now 
Telegram Join Now 

Read Also….

Bihar Board 10th Scrutiny Result 2026: स्क्रुटनी रिजल्ट जारी, कैसे चेक करें पूरी जानकारी

Bihar Board 12th Scrutiny Result 2026: रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक और जानें पूरी जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top