WhatsApp Join WhatsApp
           Join Now
Telegram Join Telegram
Join Now
Bihar Krishi Input Anudan 2026

Bihar Krishi Input Anudan 2026: फसल क्षति अनुदान 12 जिलों में मिलेगा अनुदान,पूरी जानकारी

Bihar Krishi Input Anudan 2026: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी को एक और नए आर्टिकल में अगर आप बिहार के किसान हैं और प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, सूखा या ओलावृष्टि से आपकी फसल को नुकसान हुआ है, तो Bihar Krishi Input Anudan 2026 आपके लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत सरकार प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे वे दोबारा खेती शुरू कर सकें।

इस लेख में हम आपको इस योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आसान और पूरी जानकारी इसमें आप सभी को बताएंगे इसलिए शुरू से अंत तक पूरा पढ़ें….

Bihar Krishi Input Anudan 2026

Bihar Krishi Input Anudan 2026: Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामबिहार कृषि इनपुट अनुदान 2026
विभागकृषि विभाग, बिहार
लाभार्थीप्रभावित किसान
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटdbtagriculture.bihar.gov.in

Bihar Krishi Input Anudan 2026 योजना का उद्देश्य

बिहार में अक्सर बाढ़, सूखा और अन्य प्राकृतिक आपदाएं किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में सरकार द्वारा चलाई गई यह योजना किसानों को आर्थिक सहायता देकर उनकी मदद करती है, ताकि वे दोबारा खेती कर सकें और अपनी आजीविका बनाए रख सकें

Bihar Krishi Input Anudan 2026 कितनी मिलती है सहायता राशि?

बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत किसानों को फसल नुकसान के आधार पर अनुदान दिया जाता है। सामान्य तौर पर:

  • सिंचित भूमि (Irrigated Land): ₹13,500 प्रति हेक्टेयर
  • असिंचित भूमि (Unirrigated Land): ₹6,800 प्रति हेक्टेयर
  • बहुवर्षीय फसल (Perennial Crops): ₹18,000 प्रति हेक्टेयर

अधिकतम 2 हेक्टेयर तक की भूमि के लिए ही अनुदान मिलता है।

Bihar Krishi Input Anudan 2026 प्रभावित जिलों की सूची 

सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 12 जिलों में 33% से अधिक फसल का नुकसान हुआ है जो इस प्रकार है

  • सहरसा
  • अररिया
  • मुजफ्फरपुर
  • पूर्णिया
  • बेगूसराय
  • मधुबनी
  • किशनगंज
  • खगड़िया
  • सुपौल
  • दरभंगा
  • मधेपुरा
  • भागलपुर

इन जिलों के अंतर्गत 111 प्रखंडों का आंकलन किया गया है

Bihar Krishi Input Anudan 2026 पात्रता (Eligibility Criteria)

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा

  • किसान बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • फसल का नुकसान प्राकृतिक आपदा के कारण हुआ हो
  • किसान का नाम भूमि रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए
  • आवेदक के पास वैध बैंक खाता होना चाहिए
  • DBT (Direct Benefit Transfer) के लिए आधार लिंक होना जरूरी है

Bihar Krishi Input Anudan 2026 जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी होंगे:

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • भूमि संबंधित दस्तावेज (खाता/खेसरा)
  • फसल नुकसान का प्रमाण
  • मोबाइल नंबर

Bihar Krishi Input Anudan 2026 आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

Bihar Krishi Input Anudan 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – dbtagriculture.bihar.gov.in
  • कृषि इनपुट अनुदान विकल्प पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें

पंचायत लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें ?

यदि आप सभी ये जनना चाहते हैं कि आपका पंचायत इस योजना में शामिल है या नहीं तो ये स्टेप्स को फॉलो करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • ऑनलाइन सेवाएं विकल्प पर क्लिक करें
  • कृषि अनुदान लिंक चुने
  • पंचायत सूची जांचे विकल्प पर क्लिक करें
  • अपना जिला प्रखंड एवं पंचायत चुनें
  • लिस्ट में अपना नाम देखें

आवेदन करने से पहले अपना पंचायत लिस्ट चेक करें

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथि

सरकार द्वारा आवेदन की तिथि हर वर्ष अलग-अलग घोषित की जाती है। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

ध्यान देने वाली बातें

  • आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें, गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए
  • आवेदन की अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जरूर भरें
  • केवल प्रभावित क्षेत्र के किसानों को ही इसका लाभ मिलेगा

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Krishi Input Anudan 2026 योजना बिहार के किसानों के लिए एक बड़ी राहत है। यह योजना प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहारा देती है और उन्हें फिर से खेती करने में मदद करती है। अगर आपकी फसल को भी नुकसान हुआ है, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं यह लेख अगर आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें

Some Important Links 

Apply Online Click Here 
Panchayat List Click Here 
Official Website Click Here 
WhatsApp Join Now 
Telegram Join Now 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top