WhatsApp Join WhatsApp
           Join Now
Telegram Join Telegram
Join Now

Bihar Gehu Adhiprapti 2026: ऑनलाइन आवेदन, MSP ₹2585 प्रति क्विंटल, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Bihar Gehu Adhiprapti 2026: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी को एक और नए आर्टिकल में बिहार सरकार हर साल किसानों से गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर करती है ताकि किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिल सके। इसी कड़ी में Bihar Gehu Adhiprapti 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के तहत राज्य सरकार किसानों से सीधे गेहूं खरीदेगी और उन्हें निर्धारित समर्थन मूल्य का भुगतान किया जाएगा।

अगर आप बिहार के किसान हैं और अपने गेहूं को सरकार को बेचना चाहते हैं, तो आपको पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस लेख में हम आपको बिहार गेहूं अधिप्राप्ति 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Bihar Gehu Adhiprapti 2026

Bihar Gehu Adhiprapti 2026 – Overview

विवरणजानकारी
लेख का नामBihar Gehu Adhiprapti 2026
लेख का प्रकारSarkari Yojana
योजना का नामबिहार गेहूं अधिप्राप्ति योजना
आवेदन शुरू होने की तिथि21 जनवरी 2026
गेहूं खरीद शुरू होने की तिथि1 अप्रैल 2026
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)₹2585 प्रति क्विंटल
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://esahkari.bihar.gov.in

Bihar Gehu Adhiprapti 2026 क्या है?

बिहार गेहूं अधिप्राप्ति योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके माध्यम से किसानों से गेहूं की खरीद की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को बिचौलियों से बचाकर उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना है।

सरकार द्वारा तय किए गए MSP ₹2585 प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा। इसके लिए किसानों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।

गेहूं खरीद कब से शुरू होगी?

बिहार सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वर्ष 2026 में गेहूं की खरीद 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर लें, ताकि उन्हें गेहूं बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Bihar Gehu Adhiprapti 2026 के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ आवश्यक शर्तों को पूरा करना होगा:

  • किसान बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • किसान के पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए
  • किसान का नाम किसान पंजीकरण (DBT Agriculture) में होना चाहिए
  • बैक खाता आधार से लिंक होना चाहिए

Bihar Gehu Adhiprapti 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज 

बिहार गेहूं अधिप्राप्ति 2026 के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है:

  • आधार कार्ड
  • किसान पंजीकरण संख्या
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज

Bihar Gehu Adhiprapti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप इस योजना के तहत गेहूं बेचना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://esahkari.bihar.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Wheat Procurement / Gehu Adhiprapti का विकल्प मिलेगा।
  • अब Farmer Login / Registration पर क्लिक करें।
  • अपना किसान पंजीकरण नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक विवरण भरकर आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद आपको रसीद प्राप्त होगी जिसे सुरक्षित रखें।

Bihar Gehu Adhiprapti 2026 गेहूं बेचने की प्रक्रिया

जब किसान का आवेदन स्वीकृत हो जाएगा, तब उन्हें पैक्स (PACS) या व्यापार मंडल के माध्यम से गेहूं बेचने का मौका मिलेगा। किसान निर्धारित तिथि पर केंद्र पर जाकर गेहूं जमा करेंगे और उसका भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।

Bihar Gehu Adhiprapti 2026 के फायदे

इस योजना से किसानों को कई फायदे मिलते हैं:

  • गेहूं का उचित समर्थन मूल्य मिलता है
  • बिचौलियों से छुटकारा मिलता है
  • भुगतान सीधे बैंक खाते में आता है
  • सरकारी स्तर पर सुरक्षित खरीद होती है

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Gehu Adhiprapti 2026 बिहार के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से किसान अपनी गेहूं की फसल को ₹2585 प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर सरकार को बेच सकते हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन जरूर करें। यह लेख अगर आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें

Some Important Links

Online ApplyClick Here
Official WebsiteClick Here
WhatsAppJoin Now
TelegramJoin Now

Read Also…..

< PM Kisan 22 Installment Date 2026 OUT: 2000₹ इस दिन आएगी 22वीं किस्त, आधिकारिक नोटिस जारी

< जीविका का ₹10000 पैसा अभी तक नहीं आया, अब इस दिन आएगा -Bihar Jeevika Ka Paisa Kab Aayega

< राज्य सरकार बेटियों की शादी के लिए 1 लाख रूपए दे रही है- जाने कैसे करें आवेदन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top